MP News: शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, दिवाली से पहले सैलरी बढ़ाएगी मध्य प्रदेश सरकार, इतना होगा इजाफा

MP News:
MP News

MP News: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार लगातार कर्मचारियों के हित में फैसला ले रही है। कुछ दिनों पहले राज्य के 7.50 लाख कर्मचारियों के भत्ते बढ़ाने को लेकर घोषणा की गई थी। वहीं अब शिक्षकों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। डॉ. मोहन यादव की सरकार दिवाली से पहले प्रदेश के 2 लाख से अधिक शिक्षकों की सैलरी बढ़ा रही हैं। सैलरी बढ़ने से अब शिक्षकों के खाते हैं राशि बढ़कर आएगी।

इन शिक्षकों की बढ़ाई जाएगी सैलरी (MP News)

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों की सैलरी बढ़ाने को लेकर ऐलान कर दिया गया है जिस शिक्षकों की सैलरी में इजाफा होगा उनमें सहायक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक और प्रिंसिपल तक को इसका लाभ मिलेगा। इन शिक्षकों को सैलरी चौथ समय मान वेतन मान के अनुसार दी जाएगी।

चौथे वेतनमान को मिली अनुमति

बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से चौथे समय मान वेतनमान को अनुमति मिल गई है। उन्होंने वित्त विभाग को इसके लिए सूचना भी दी है। बताया जा रहा है कि दिवाली से पहले शिक्षकों को सैलरी बढ़कर मिलने लगेगी।

इतनी बढ़ सकती है सैलरी (MP News)

छोटे समय मान वेतनमान के लागू होने से प्रदेश के शिक्षक को के वेतन में ₹3000 तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए सभी शिक्षकों को बधाई दी है।

बता दें कि शिक्षा विभाग के अतिरिक्त अन्य विभाग में चौथे समय मान वेतनमान का लाभ कर्मचारियों को पहले से ही मिल रहा है, लेकिन अब शिक्षकों को भी चौथे समय मान वेतनमान का लाभ मिलने लगेगा।

इन शिक्षकों को मिलेगा इसका लाभ

अब सरकार के द्वारा कर्मचारियों के मांग को मान लिया गया है। 35 साल तक सेवा पूरा करने वाले शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा। विधानसभा चुनाव से पहले ही सरकार ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया था।

Also Read:Betul Employment News: जिला प्रशासन और म.प्र. राज्य आजीविका मिशन की विशेष पहल से रोजगार मेले में 118 युवाओं को मिला रोजगार

Related Articles

Back to top button