MP POLICE RECRUITMENT: पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट के नियम में हुआ बदलाव, जानिए क्या है नया नियम

MP POLICE RECRUITMENT: मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए मध्य प्रदेश के 10 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं और फिजिकल की तैयारी पुलिस विभाग के द्वारा शुरू कर दी गई है। आपको बता देते 23 सितंबर से इन सभी केदो पर फिजिकल टेस्ट शुरू हो जाएगा। कई बार फिजिकल टेस्ट में धांधली के मामले सामने आए हैं जिसके बाद अब इसमें बदलाव कर दिया गया है।
पहली बार होगा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल (MP POLICE RECRUITMENT)
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहली बार ऐसा होगा कि आरक्षक भर्ती में फिजिकल टेस्ट के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रदर्शित बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों के पैर में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन लगाया जाएगा। इसकी सहायता से दौड़ संबंधित टेस्ट में एक सेकंड का हेयर फिर भी नहीं होगा और इसके साथ ही साथ लंबी कूद ऊंची कूद और अन्य टेस्ट के लिए वैज्ञानिक तरीकों से मदद लिया जाएगा।
मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक भर्ती के 7 हजार 411 पद भरे जाने हैं। इसके लिए पिछले साल कर्मचारी चयन मंडल लिखित परीक्षा करवाई थी। मार्च 2924 में इसका रिजल्ट आया था। इस दंडली के मामले में गृह सचिव और डीजीपी को नोटिस भेज कर फिजिकल टेस्ट पर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है।
10 केंदो पर होगा फिजिकल टेस्ट
फिजिकल टेस्ट प्रदेश के 10 केंद्रों पर 23 सितंबर से 11 नवंबर तक होगा। सभी केंद्रों पर दौड़ के साथ ही गोला फेंक व लंबी कूद के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। शारीरिक परीक्षा के लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैंं। 40 अंक 800 मीटर दौड़, 30-30 अंक गोला फेंक और लंबी कूद के लिए तय किए गए हैं। दौड़ के लिए एक अवसर मिलेगा, जबकि गोला फेंक और लंबी कूद के लिए तीन-तीन अवसर मिलेंगे. मध्यप्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, सागर, बालाघाट, रतलाम, रीवा, उज्जैन, जबलपुर, इंदौर और भोपाल में फिजिकल टेस्ट होंगे।



