Betul Ganesh Visarjan 2024: गणपति बप्पा मोरया…अगले बरस तू जल्दी आ.. गगनचुंबी जयकारों के गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Betul Ganesh Visarjan 2024: Ganpati Bappa Morya… come early next year… Ganesh idols immersed amid loud cheers
Betul Ganesh Visarjan 2024: बैतूल जिले में मंगलवार अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इसी के साथ 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन हो गया। गणेश विसर्जन के दौरान भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया…अगले बरस तू जल्दी आ.. के गगनचुंबी जयकारे लगाकर भगवान गणेश को विदाई दी गई। कई लोगों ने पर्यावरण को विशेष ध्यान में रखते हुए छोटी गणेश प्रतिमाओं को घर में ही टब में विसर्जित कर दिया है। मंगलवार सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया था। बुधवार सुबह तक विसर्जन का सिलसिला जारी रहेगा।
चुपके चुपके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
गणेश विसर्जन के दौरान निकले जुलूस पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई थी। चुपके- चुपके पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। चौक चौराहा पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखी जा रही है। इस बार प्रतिमा विसर्जन के लिए सदर करबला घाट माचना नदी और बढोरा दामादैय्यत घाट पर व्यवस्था बनाई थी। हमलापुर माचना नदी और फिल्टर प्लांट पर प्रतिमा विसर्ज पर प्रतिबंध था है।
गाजे बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन
बैतूल में मंगलवार को गाजे बाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। जुलूस के दौरान भक्तों ने जमकर नृत्य किया। पूरे जिले में गणेश उत्सव की धूम है। शहर की बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन शाम से लेकर बुधवार सुबह तक चलेगा।




