Sidharth Wedding: संजय दत्त की ऑनस्क्रीन बेटी ने सिद्धार्थ से की शादी

Sidharth Wedding: बॉलीवुड में कुछ समय से शादियों का सिलसिला चल रहा है। पहले तापसी पन्नू ने गुपचुप शादी कर ली और वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने भी इसी साल शादी की। अब बॉलीवुड के स्टार कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने भी गुपचुप शादी कर ली है।
Aditi Rao Hydari और Sidharth ने कोई खूबसूरत लोकेशन की बजाए मंदिर में शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने 400 साल पुराने वानापर्थी में मौजूद श्रीरंगपुर मंदिर में गुपचुप ब्याह रचाया। Aditi Rao Hydari और Sidharth एक-दूसरे को काफी टाइम से डेट कर रहे है। दोनों ने इसी साल जून में सगाई की थी। तब से उनकी शादी को लेकर अफवाहे भी फैल रही थी।
View this post on Instagram
ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे अदिति-सिद्धार्थ (Sidharth Wedding)

Aditi Rao Hydari और Sidharth ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरों में अदिति और सिद्धार्थ को ट्रेडिशनल लुक में दिख रहे है। Aditi और Sidharth तस्वीरों में रोमांटिक और खुशीमिजाजी अंदाज में दिख रहे है। अदिति ने सिद्धार्थ संग शादी की तस्वीरे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘तुम मेरे सूरज हो, मैं तुम्हारा चांद और मेरे सभी सितारे… अनंत काल तक पिक्सी सोलमेट बने रहना… हंसी के लिए, कभी बड़े ना होने के लिए… अनंत प्रेम के लिए, लाइट और मैजिक के लिए… मिसेज एंड मिस्टर अदू-सिद्धू।’
फैंस दे रहे बधाईयां

सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरे शेयर करने पर उनके फैंस शॉक्ड हो गए साथ ही उतने ही खुश भी हैं। तस्वीरों में दोनों की शानदार बॉंडिंग और जबरदस्त केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है। दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे है। दोनों के फैंस कमेंट्स कर दोनों को शादी की बधाई दे रहे हैं। Aditi Rao Hydari और Sidharth की शादी में सिर्फ परिवार, दोस्त और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। उन्होंने साउथ ट्रेडिशन लुक में रिति-रिवाज से शादी की।
दोनों की है ये दूसरी शादी

Aditi Rao Hydari और Sidharth फिल्म ‘महा समुद्रम’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से मिले। तब से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है। 28 मार्च 2024 को दोनों ने सगाई कर ली थी। सिद्धार्थ और अदिति दोनों की यह दूसरी शादी है। सिद्धार्थ ने पहले 2003 में मेघना संग ब्याह रचाया था। दोनों दिल्ली में पड़ोसी थे और एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। 2007 में उनका तलाक हो गया। वहीं अदिति ने साल 2002 में वकील और पूर्व एक्टर सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। लेकिन उनका भी रिश्ता नहीं चल पाया। वह 2013 में अलग हो चुके थे।
Also Read:MP News: एमपी के इन किसानों को मिलेगा ₹50000 का बोनस, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, जानिए पूरी खबर



