MP News: एमपी के इन किसानों को मिलेगा ₹50000 का बोनस, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, जानिए पूरी खबर

MP News: मध्य प्रदेश में सरकार के द्वारा किसानों के लिए लगातार कई तरह की योजनाएं लाई जाती है। किसानों के आर्थिक सहायता करने के लिए सरकार प्रयासरत है और यही वजह है कि सरकार किसानों के लिए तमाम तरह की योजनाएं लाती है। एक बार फिर से डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने किसानों के लिए बड़ा कदम उठाया है।
किसानों पर फोकस कर रही है सरकार (MP News)
सरकार किसानों के आय में वृद्धि और किसान विकास दर को आगे ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार पशुपालकों और खास तौर पर दूध उत्पादक किसानों पर ज्यादा फोकस कर रही है।
दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम
राज्य में दुग्ध उत्पादक किसानों की आय में वृद्धि के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। राज्य सरकार ने इसके लिए नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड से करार किया है। सरकार दुग्ध उत्पादन के साथ ही इस बात पर फोकस कर रही है कि सभी किसान को ₹50000 बोनस राशि के रूप में दिया जाए।
किसानों को मिलेगा 50000 का बोनस
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को उज्जैन गए थे और यहां वह सरकारी दुग्ध संघ के कर्मचारी संवाद में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां इस बात पर चर्चा किया कि कैसे राज्य में दुग्ध का उत्पादन बढ़ाया जाए।सीएम मोहन यादव ने बताया कि उज्जैन दुग्ध संघ का उत्पादन 10 लाख टन तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऐलान करते हुए कहा कि हर किसान परिवार को ₹50000 बोनस दिया जाएगा और इसके लिए हम जरूरी कदम उठाएंगे।
दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए सरकार उठाएगी बड़ा कदम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार दुग्ध संघ के माध्यम से दूध उत्पादक किसानों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाना चाहती है। उज्जैन सहकारी दुग्ध संघ की उत्पादन क्षमता में वृद्धि कर इसे 10 लाख टन तक बढ़ाया जाएगा। हमारी कोशिश है कि हर किसान परिवार के पास कम से कम 50 हजार रुपए बोनस राशि पहुंचे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन दुग्ध संघ मेरा अपना परिवार है। उज्जैन दुग्ध संघ की क्षमता अभी ढाई लाख टन है पर इसमें वृद्धि कर 10 लाख टन तक करने का लक्ष्य तय किया है। दुग्ध संघ के प्रॉफिट को भी बढ़ाकर 100 करोड़ रुपए तक ले जाना है। यहां के कर्मचारियों के हितों का भी पूरा ध्यान रखेंगे।



