MP Soyabean MSP: शिवराज सिंह का तोहफा, अब दिए जाएंगे सोयाबीन पूरे दाम, खुशी से झूमे किसान

MP Soyabean MSP: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के द्वारा मध्य प्रदेश को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदने की अनुमति दे दी गई है। आपको बता दे मंगलवार को यह प्रस्ताव भेजा गया था और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार के अनुरोध को स्वीकार कर लिया और तुरंत अनुमति दे दी।
शिवराज सरकार के फैसले से खुशी से झूम किसान (MP Soyabean MSP)
आपको बता दे की बाजार में सोयाबीन का मूल्य प्रति क्विंटल मूल्य के चार से 4.50 हजार रूपये किलो तक बिक रहा है। मालवांचल में समर्थन मूल्य बढ़ाकर ₹6000 प्रति क्विंटल करने की और सरकार के स्तर पर उपार्जन करने की मांग की जा रही थी।
भारतीय किसान संघ के द्वारा 16 सितंबर को आंदोलन की घोषणा कर दी गई थी। लेकिन इसके पहले ही मोहन सरकार ने बड़ा फैसला लिया और केंद्र सरकार ने भी इस फैसले को मंजूरी दे दी। भारत सरकार ने कर्नाटक महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदने की घोषणा की है।
बीते दिन है मोहन सरकार ने कहा था कि समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा रहा है। इस प्रस्ताव के मिलते हैं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अनुमति दे दी गई है।



