Betul News Video : बैतूलबाजार क्षेत्र में 5 घरों में चोरी का प्रयास बदमाशों ने घरों की खिड़कियां तोड़ी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Betul News Video : Attempt of theft in 5 houses in Betul Bazaar area, miscreants broke the windows of the houses, incident captured in CCTV

Betul News Video: बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में एक ही रात में अज्ञात चोरों ने लगभग आधा दर्जन घरों पर हमला बोल दिया। हालांकि चोर चोरी को अंजाम देने में नाकाम रहें। इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई। रातभर लोग रतजगा करने के लिए मजबूर हो गए।

सूचना मिलते ही तत्काल बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और सर्चिंग शुरु कर दी, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। बैत्ूल बाजार क्षेत्र में पिछले कई महीनों से चोरों की गैंग सक्रिय है। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं होती जा रही है। सोमवार की रात कई घरों में हुई चोरी के प्रयास की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। चोरों ने कई घरों की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैतूल बाजार क्षेत्र के बालाजी कॉलोनी और रॉयल ग्रीन सिटी कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया। चोरों ने 5 घरों में चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन चोर वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए।

देर रात तक लोगों के घरों में जागे होने के कारण चोरी नहीं कर पाए। जब कॉलोनी के रहवासियों को चोरी की घटना की जानकारी मिली तो लोग दहशत में आ गए। तत्काल इसकी सूचना बैतूल बाजार पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक चोर मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चोरी की वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 5-6 अज्ञात बदमाश घरों पर धावा बोलते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन घरों में लोगों के जागने से चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे पाएं। बदमाशों ने कई घरों के खिडक़ी, दरवाजे तोडक़र चोरी को अंजाम देने का प्रयास किया है।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोरों की तलाश की जा रही है। इसके पहले भी बैतूल बाजार क्षेत्र में लूट की घटना हुई थीं, तब से इस क्षेत्र में चोरों, लूटेरों की गैंग सक्रिय है। मौका देखकर बदमाश घरों पर धावा बोल देते हैं। पुलिस के मुताबिक गणेश उत्सव के दौरान लोग देर रात तक जगे थे, इसलिए चोर चोरी करने में सफल नहीं हुए।

एक महिला के साथ मारपीट

ताया जा रहा है कि चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया। इसी दौरान महिला जाग गई। चोरों ने महिला के साथ मारपीट कर दी और बदमाश मौके से फरार हो गए। महिला ने घर के सदस्यों को आवाज लगाई।

जब तक अन्य लोग घर से बाहर निकलते चोर मौके से फरार हो गए। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अब चोरियों पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं हैं।

इनका कहना…

थाना क्षेत्र की दो कॉलोनियों में अज्ञात चोरों ने पांच घरों में चोरी करने का प्रयास किया हैं। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बदमाशों की तलाश की जा रही हैं।

नितिन पाल, थाना प्रभारी बैतूल बाजार

Related Articles

Back to top button