MP Parisiman Aayog: मध्य प्रदेश में फिर से तय होगी जिलों और संभाग की सीमाएं, परिसीमन आयोग का हुआ गठन

MP Parisiman Aayog: मध्य प्रदेश में नया जिला और तहसील बनने से सीमाएं घट बढ़ गई है जिसके वजह से कई संभाग बहुत बड़ा हो गया है तो वहीं कई संभाग छोटा हो गया है। यह स्थिति जिलों में भी देखने को मिल रही है। इसके वजह से आम लोगों के साथ ही राजस्व प्रशासन को भी परेशानी आ रही है। इसको लेकर फैसला लिया गया है कि संभाग, जिला और तहसील की सीमाओं को पुनर्निर्धारण किया जाएगा।
इसके लिए सरकार के द्वारा परिसीमन आयोग का गठन किया गया है। सेवानिवृत्ति और अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव को इसका सदस्य बनाया गया है जो कि संभाग और जिला का निरीक्षण करेंगे और इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे। मुख्यमंत्री के द्वारा आयोग बनाने की जानकारी दी गई है और कहा गया है कि हमने सरकार बनाई तो इस बात पर ध्यान दिया की भौगोलिक दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य होने के नाते मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल बड़ा है लेकिन समय के साथ इसमें कठिनाइयां भी आ रही है।
मुख्यमंत्री ने दी बड़ी जानकारी (MP Parisiman Aayog)
हमारी सरकार ने प्रदेश के विकास और प्रशासनिक सुधार के लिए नए परिसीमन आयोग का गठन किया है। जिलों और संभागों का पुनः परीक्षण कर, हम आपकी भलाई के लिए बेहतर व्यवस्थाओं की नींव रख रहे हैं। हमारा प्रयास है कि प्रदेश का हर कोना प्रगति की ओर बढ़े। – डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री



