Deepika Padukone Baby : गणेश उत्सव के दूसरे दिन मां बनीं दीपिका पादुकोण, बेटी को दिया जन्म

Deepika Padukone Baby
Deepika Padukone Baby

Deepika Padukone Baby: लंबे समय से मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। अब दीपिका रणवीर ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। दीपिका पादुकोण ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि इस लवेबल कपल ने अपनी जिंदगी में एक बेटी का स्वागत किया है। खबर सामने आने के बाद दीपिका पादुकोण के फैंस काफी खुश है और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

दीपिका पादुकोण के घर बेटी ने लिया जन्म (Deepika Padukone Baby)

इस खास पल से पहले दोनों को अपनी लग्जरी कार में मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पतालमें जाते हुए देखा गया। जहां पैपराजी ने डिलीवरी से पहले ही उन्हें देख लिया। फैंस लंबे समय से दीपिका पादुकोण के मां बनने का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही खबर सामने आई कि दीपिका पादुकोण मां बन चुकी है सोशल मीडिया पर उनके फैंस जमकर उन्हें बधाई देने लगे। अब देखना होगा कब ऑफिशल इंस्टाग्राम पर इस बात का ऐलान करेंगे।

Also Read:Betul News Today: कौन बनेगा करोड़पति में हाट सीट पर पहुंचकर 50 लाख जीतकर अपने शिक्षण संस्थान सृष्टि कम्प्यूटर सेंटर पहुंचे बंटी वाडिवा

Related Articles

Back to top button