MP Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, जारी होने वाली है राशि, इस बार इतने मिलेंगे रुपए

MP Ladli Behna Yojana
MP Ladli Behna Yojana

MP Ladli Behna Yojana:   मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) की सवा करोड़ लाडली बहनों (Ladli Behna Yojana) के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 16वीं किस्त को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अगस्त माह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) द्वारा प्रदेश की सवा करोड़ बहनों को ₹1500 की राशि वितरित की गई थी। वहीं अब 16वीं किस्त का इंतजार लाडली बहनों को है। आने वाली 10 तारीख को इस योजना की राशि सभी लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

हर महीने 10 तारीख को जमा होती है राशि (MP Ladli Behna Yojana)

जानकारी के लिए बता दे कि सीएम डॉ. मोहन यादव पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि इस योजना की राशि हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थी के खाते में डाल दी जाएगी। यदि किसी कारणवश इस योजना की राशि ट्रांसफर नहीं हो पाती है तो इसे पहले जमा करने का प्रावधान है।

इस तरह शुरू हुई थी योजना (MP Ladli Behna Yojana)

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत शुरुआत में 21 से 60 साल के विवाहित महिलाओं को जोड़ा गया और उन्हें ₹1000 प्रतिमा देने का प्रावधान किया गया। फिर 2023 में रक्षाबंधन पर यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी गई।

लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

लाडली बहन योजना में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा।

इसके बाद आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति विकल्प पर क्लिक करना होगा।

यहां पर आवेदन नंबर या समग्र क्रमांक दर्ज करें।

इसके बाद कैप्चा कोड भरकर ओटीपी प्राप्त करें।

ओटीपी दर्ज कर वेरीफाई करें और सर्च विकल्प पर क्लिक करें।

Also Read:MP News : एमपी के 70 हजार बच्चों को नि:शुल्क सौगात, सभी सरकारी स्कूलों में लागू होगी यह योजना

Related Articles

Back to top button