Gold- Silver Price Today 28 August 2024: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी की चमक भी हुई कम, जाने 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold- Silver Price Today 28 August 2024: Today gold became cheaper and the shine of silver also decreased, know the rate of 24 carat 10 grams gold
Gold- Silver Price Today 28 August 2024: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 28 अगस्त 2024 दिन को सोने- चांदी के दामों में मामूली कमी आई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 71 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 84000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 71694 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 65672 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 53771 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 41941 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। बुधवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 84720 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।
