Betul Mandi Bhav 22 August 2024 : आज 22 अगस्त 2024 के बैतूल मंडी भाव, 6 हजार 407 बोरे रही उपज की आवक
Betul Mandi Bhav 22 August 2024 : Betul Mandi Bhav today 22 August 2024, arrival of produce was 6 thousand 407 sacks
Betul Mandi Bhav 22 August 2024 : गुरुवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 22 अगस्त 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 6 हजार 407 बोरे रही। 4228 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1599 बोरे , मक्का की आवक 155 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 4228 बोरे आवक
कृषि उपज मंडी में गुरुवार को उपज की आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के आवक में कमी
मंडी में मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 6000 से लेकर 7300 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आने लगी है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 8200 के पार है।
