Betul Chori News: नवनिर्माणाधीन मकान में चोरों ने लगाई सेंध, ताला तोड़कर सेंट्रिग और कटर मशीन सहित सामान पर किये हाथ साफ

Betul Chori News: Thieves broke into a newly constructed house, broke the lock and stole goods including centering and cutter machine

Betul Chori News: बैतूल शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में है। बुधवार की रात को गंज थाना क्षेत्र के टेलीफोन कॉलोनी में एक नवनिर्माणाधीन मकान में चोरों ने सेंध लगा दी। यहां से सेंट्रिग सहित कई सामान लेकर चले गए। चोरी की घटना में हजारों रूपए का नुकसान हुआ है। चोरी की शिकायत गंज थाने में दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक टेलीफोन कॉलोनी निवासी गणेश देशमुख का नया मकान का निर्माण हो रहा है। निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में सामान रखा था। बुधवार की रात को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर मकान से सेंट्रिंग की प्लेटे, टाईल्स कटर मशीन, हेंगर मशीन, पाईप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। इस चोरी की घटना में लगभग 50 हजार रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।  गंज क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। पुलिस बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर गंभीर नहीं है। इस घटना के पहले भी कई चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। इन सभी घटनाओं में पुलिस के हाथ खाली है। अब तक पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई। कुछ महीने पहले गंज व्यवसायिक क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों ने एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन इसके बावजूद भी ना तो कोई ठोस कार्रवाई हुई और ना ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग पाया। चोरों को जरा भी पुलिस का भय नहीं है। चोर आसानी से घटना को अंजाम दे देते है। 

Related Articles

Back to top button