Betul Mandi Bhav 21 August 2024 : 21 अगस्त 2024 के बैतूल मंडी भाव, 3 दिन की छुट्टियों के बाद खुली मंडी
Betul Mandi Bhav 21 August 2024 : Betul Mandi Bhav of 21 August 2024, Mandi opened after 3 days holiday
Betul Mandi Bhav 21 August 2024 : बुधवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 21 अगस्त 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 2 हजार 585 बोरे रही। 1591 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 766 बोरे , मक्का की आवक 39 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 1591 बोरे आवक
कृषि उपज मंडी में बुधवार को उपज की आवक में कमी आई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
- यह भी पढ़े: –MP Weather Alert: भोपाल, नर्मदापुरम , इंदौर सहित मप्र के कई जिलों में वज्रपात- झंझावात के साथ बरिश का अलर्ट
मूंग के आवक में कमी
मंडी में मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 6000 से लेकर 7601 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आने लगी है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 6500 के पार है।
