MP Weather Alert: भोपाल, नर्मदापुरम , इंदौर सहित मप्र के कई जिलों में वज्रपात- झंझावात के साथ बरिश का अलर्ट

MP Weather Alert: Alert of rain with thunderstorm in many districts of MP including Bhopal, Narmadapuram, Indore

MP Weather Alert: मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात और झंझावात के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार को मध्य प्रदेश के रायसेन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, राजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकला, रीवा, मऊगंज, सतना, जबलपुर, छिदवाडा, सिवनी, महला, बालाघाट, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा,  भोपाल, विदिशा, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बढ़वानी, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर दतिया, भिंड, मुरेना, सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, कहठोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह छत्तरपुर बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बैतूल और आमला में फिर बरसे बादल
बैतूल। जिले में बारिश का दौर जारी है। बैतूल और आमला ब्लॉक में एक बार फिर झमाझम बारिश हुई है। अब तेजी से बारिश का आंकड़ा बढ़ने लगा है। भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार से बुधवार सुबह आठ बजे तक बैतूल में 22.8 मिमी, चिचोली 7.4 मिमी, मुलताई 6.4 मिमी, आमला 12.0 मिमी बारिश हुई है। अब तक जिले में कुल 765. 4 मिमी बारिश हो चुकी है। गत वर्ष अब तक 716.9 मिमी बारिश हो चुकी थी। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक अगले चौबीस घंटे के दौरान जिले के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बुधवार सुबह जिला मुख्यालय पर हल्की धूप खिली रही। दोपहर में मौसम का मिजाज बिगड़ा और कुछ समय तक रिमझिम बारिश होते रही। उसके बाद फिर मौसम खुल गया। 

Related Articles

Back to top button