Air Ambulance Seva: बैतूल जिला अस्पताल से एयर एम्बुलेंस से पहला मरीज भोपाल रेफर, मिलने लगा सरकार की योजनाओं का लाभ
Air Ambulance Seva: First patient referred to Bhopal by air ambulance from Betul District Hospital, started getting benefits of government schemes
Air Ambulance Seva: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने एयर एंबुलेंस की शुरुआत की है। इसका लाभ अब मरीजों को मिलने लगा है। बैतूल जिले से पहले मरीज को एयर एंबुलेंस से भोपाल भेजा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आठनेर ब्लॉक के ग्राम चकोरा निवासी सेकलला पिता नंदलाल हार्ले छत से नीचे गिर गया था। जिसके रीड की हड्डी टूट गई है। मरीज को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया था। मरीज के रीड की हड्डी का ऑपरेशन होना है लेकिन यह जिला अस्पताल में ऑपरेशन नहीं होने के कारण मरीज को एयर एम्बुलेंस( हेलीकॉप्टर) से जिला अस्पताल से भोपाल हमीदिया अस्पताल रेफर किया है। हमीदिया अस्पताल में मरीज की रीड की हड्डी का ऑपरेशन किया जाएगा।
बैतूल में यह पहला मरीज है जिसे एयर एंबुलेंस से भोपाल भेजा है। एयर एम्बुलेंस पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर सुबह लगभग 11:00 बजे पहुंची। 11:45 एयर एंबुलेंस बैतूल से भोपाल हमीदिया के लिए उड़ान भरी है। लगभग 40 मिनट के बीच मरीज को बैतूल से हमीदिया अस्पताल पहुंचा दिया जाएगा। इस सेवा का लाभ केवल गरीब लोगों को दिया जा रहा है। जिनके पास आयुष्मान कार्ड मौजूद है। मरीज को एयर एम्बुलेंस भोपाल रेफर करने के दौरान हेलीपैड पर सीएमएचओ रविकांत उइके, सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक बरंगा, आरएमओ रूपेश पद्माकर सहित डॉक्टर और अधिकारी मौजूद थे। बैतूल से अब इस सेवा की शुरुआत हो गई है आने वाले दिनों में इसी तरह से गंभीर मरीजों को एयर एंबुलेंस से भोपाल उपचार के लिए भेजा जाएगा।




