Betul Tiranga Rally: स्वास्थ्य विभाग ने निकाली तिरंगा रैली, डॉक्टर सहित कर्मचारी रहे मौजूद

Betul Tiranga Rally: Health department took out Tiranga Rally, doctors and other employees were present

Betul Tiranga Rally: जिला चिकित्सालय बैतूल से भी डॉक्टर सहित अन्य स्टॉफ द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। यह तिरंगा रैली मंगलवार सुबह जिला चिकित्सालय से निकाली गई। यह रैली कारगिल चौक से होते हुए अंबेडकर चौक से होते हुए वापस जिला चिकित्सालय पहुंची। रैली में मौजूद डॉक्टर और अन्य स्टॉफ ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए गए। भारत माता के जयकारों से अस्पताल परिसर गूंज उठा। रैली में सीएस डॉ अशोक बरंगा ,आरएमओ डॉ रूपेश पदमाकर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जगदीश घोरे, प्रभारी स्टूवर्ड कमलेश सातनकर, महेश, अखिलेश वैद्य, शिवम सहित अन्य नर्सिंग स्टॉफ मौजूद था। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रविकांत उइके द्वारा कार्यालय परिसर से तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली अम्बेडकर चौक, शिवाजी चौक, कलेक्टोरेट होते हुए लल्ली चौक पहुंची, जहां पर मानव श्रृंखला बनाई गई। रैली बस स्टैंड, कारगिल चौक होते हुए वापस सीएमएचओ कार्यालय पहुंची। इधर सीएमएचओ डॉ.उईके ने बताया कि तिरंगा रैली का मुख्य उद्देश्य आजादी की 77 वीं वर्षगांठ, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान भावना, राष्ट्र भावना, राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक, राष्ट्र निर्माण में प्रतिबद्धता दिखाना है।तिरंगा रैली में प्रभारी जिला टीकाकरण अधिकारी प्रांजल उपाध्याय, डीपीएम डॉ.विनोद शाक्य, डीपीएचएनओ श्रीमती मुधमाला शुक्ला, डीसीएम श्री कमलेश मसीह, प्रभारी परिवार कल्याण श्री भगत सिंह उइके, आरबीएसके मेनेजर श्री योगेन्द्र दवंडे, सीपीएचसी सलाहकार कु.रेजिना जेम्स, एपीएम श्री प्रकाश माकोड़े, सेक्टर सुपरवाइजर कृष्णा पाटिल सहित अधिकारी, कर्मचारी, एएनएम टीसी की छात्राएं, स्कूली विद्यार्थी, शहरी आशा कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button