New Varieties Of Crops: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्था में रविवार को फसलों की 109 किस्में में जारी की है। जारी की गई किस्म की पैदावार भी अच्छी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जारी की गई किस्मों में 34 फसले बाजरा, पशु चारा, तिलहनी, दलहनी, कपास, फाइबर गन्ना आदि की है। 27 किस्में में बागवानी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि वैज्ञानिकों से कहा कि प्रत्येक महीने विकसित की जाने वाली नई किस्म के बारे में किसानों को जानकारी देना चाहिए ताकि किसान नई किस्म की बोवनी करें और अच्छी पैदावार मिल सके। फसलों की नई किस्म से किसानों को लागत कम फायदा अच्छा होगा।