Betul goods sealed: फायर एनओसी नही लेने पर गुप्ता माल को किया सील, कारवाई से अन्य लोगों में भी मचा हड़कंप
Betul goods sealed: Gupta goods were sealed for not taking fire NOC, the action also caused panic among other people
Betul goods sealed: बैतूल मुख्यालय के सबसे बड़े मॉल गुप्ता माल को नगर पालिका और प्रशासन की टीम ने सील कर दिया है। फायर सेफ्टी ऑडिट न होने और बेसमेंट का पार्किंग के बजाय व्यवसायिक उपयोग करने पर यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से अन्य लोगों में भी हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिकबैतूल के गंज क्षेत्र में स्थित गुप्ता माल को नगर पालिका और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सोमवार शाम को सील किया। गुप्ता माल में सड़क किनारे तक सामग्री फैला दी जाती थी। जिससे आवागमन खासा प्रभावित हो रहा था।
नगर पालिका से भवन निर्माण की अनुमति प्राप्त करने के दौरान बेसमेंट में पार्किंग की जगह चिन्हित की गई थी। नगर पालिका, राजस्व और पुलिस की टीम सोमवार शाम को जब गुप्ता शापिंग माल में पहुंची तो बेसमेंट में दुकान का संचालन होता पाया गया। माल के संचालक से अग्नि सुरक्षा के उपायों के संबंध में जानकारी ली गई।नगर पालिका के ईई नीरज धुर्वे ने बताया कि के मुताबिक नगर में 49 लोगों को अग्नि सुरक्षा के उपाय करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। गुप्ता माल के संचालक को भी नोटिस जारी किया गया था। मौके पर फायर एनओसी का उल्लंघन पाया गया है।गुप्ता माल में पार्किंग का स्थान बेसमेंट में निर्धारित किया गया था। मौके पर निरीक्षण किया गया तो पाया कि बेसमेंट में दुकान का संचालन किया जा रहा था। शापिंग माल के संचालक ने फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं लिया है। इन अनियमितताओं को लेकर माल को सील करने की कार्रवाई कर दी गई है। जिन लोगों ने अभी तक फायर एनओसी नहीं ली है भवन संचालक को में हड़कंप मचा हुआ है। गुप्ता माल पर हुई कार्यवाही के बाद सभी को कार्यवाही का डर सताने लगा है।




