Betul Today News: ट्रेन से कटने से युवक की दर्दनाक मौत, सोनाघाटी बैतूल के पास की घटना
Betul Today News: Tragic death of a youth after being hit by a train, incident near Songhati Betul
Betul Today News: बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र सोनाघाटी में ट्रेन से कटने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने से पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। मृतक की पहचान दिनेश पिता अनिल (28) निवासी मरामझिरी के रूप में की गई है। युवक की हादसे में मौत हुई या फिर आत्महत्या की है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के संबंध में और जानकारी प्राप्त होगी। मृतक का सोमवार जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।



