Betul Mandi Bhav 29July 2024: आज 29 जुलाई 2024 के बैतूल मंडी भाव, मूंग के दाम में आई गिरावट
Betul Mandi Bhav 29July 2024: Betul Mandi Bhav today 29 July 2024, there is a fall in the price of moong
Betul Mandi Bhav 29July 2024 : सोमवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 29 जुलाई 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 6 हजार 923 बोरे रही। 3072 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 3050 बोरे , मक्का की आवक 235 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 3072 बोरे आवक
कृषि उपज मंडी में सोमवार को उपज की आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के आवक में बढ़ोतरी
मंडी में मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 7400 से लेकर 7521 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आने लगी है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 7601 के पार है।


