MP Weather Today: मप्र के 7 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए विशेष सलाह
MP Weather Today: Alert of heavy rain with thunder and lightning in 7 districts of MP, special advice for farmers
MP Weather Today: अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के रायसेन, गुना, श्योपुरकला, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर जिलों में भारी बारिश की एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बेतूल, हरदा, खंडवा, रतलाम, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, भिंड, मुरेना, सिंगरौली, रीवा, सतना, अनुपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, छिदवाड़ा, दमीड, छतरपुर टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढर्णा, बुरहानपुर, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर उज्जैन, देवास, आगर, ग्वालियर, दतिया, सीधी, गरज- चमक के साथ तेज से मध्यम बारिश होने की संभावना है।किसानों के लिए यह है सलाह
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे खरीफ फसलो, बगीचो, सब्जियों और सब्जियों की नर्सरी से जल निकासी की व्यवस्था करें। • फिलहाल शाकनाशियों और नाइट्रोजन उर्वरकों के प्रयोग को स्थगित कर दें।
• बिजली चमकने के साथ आंधी-तूफ़ान को देखते हुए, कटुद्रवर्गीय सब्जियों को स्टेकिंग और समर्थन प्रदान करें।
• फसल की सतत निगरानी रखें तथा कीट एवं रोगों से बचाव के उपाय करें। • रोपे गए चावल के खेतों में 5 सेमी जल स्तर बनाए रखें।



