Betul Today News: मजरे घोघरा जलाशय स्वीकृति को लेकर दो नेताओं में लागी श्रेय लेने की होड़

Betul Today News: There is a competition between two leaders to take credit for the approval of Majra Ghoghra reservoir

Betul Today News: आठनेर क्षेत्र के मजरे घोघरा जलाशय  स्वीकृत किए जाने को लेकर श्रेय लेने भाजपा के दो दिग्गज नेताओं में होड़ लगी है। यह नजारा उस समय देखने को मिलता था जब सांसद भाजपा का और विधायक कांग्रेस के थे। लेकिन अब विधायक भी भाजपा का और केंद्रीय राज्य मंत्री भी भाजपा के है।  आठनेर मजरे घोघरा जलाशय स्वीकृति को लेकर विधायक हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय राज्य मंत्री और संसाद दुर्गादास उइके के कार्यालय से दो अलग अलग समाचार जारी हुआ है। विधायक कार्यालय से जारी समाचार में विधायक के प्रयासों और केंद्रीय राज्य मंत्री के कार्यालय से जारी समाचार में केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से जलाशय स्वीकृत होने की बात कही है। अब इस बात को लेकर राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा चल रही है। हालांकि विधायक के प्रयासों से हुआ या फिर मंत्री के प्रयासों से स्वीकृति मिली है। इसका फायदा जिलेवासियों का ही होना है। लेकिन इसमें राजनीतिक जंग छिड़ गई है। 

राजनीति में  खूब हो रही चर्चा 
अखबारों में समाचार प्रकाशित होने के बाद राजनीतिक गलियारों में किसकी खूब चर्चा हो रही है। कई कांग्रेसी भी इसमें खूब मजे ले रहे है। सोशल मीडिया पर दोनों समाचारों की कटिंग शेयर की जा रही है। पूछा जा रहा है कि आखिरकार किसके प्रयास से जल से स्वीकृत हुआ है। बुधवार को इसको लेकर खूब चर्चाएं चलते रही। 
विधायक कार्यालय से जारी समाचार
बैतूल। विधानसभा क्षेत्र बैतूल सहित समूचे जिले में सिंचाई सुविधायें बढ़ानें के लिए सतत प्रयास कर रहे बैतूल विधायक के विशेष प्रयासों से आठनेर विकासखण्ड में मजरेघोघरा जलाशय स्वीकृत हो गया है। 2024-25 के वार्षिक बजट में मजरे घोघरा टैंक निर्माण के लिए 8 करोड़ 34 लाख रुपये की स्वीकृत मिली है। मध्यम सिंचाई योजना के मजरे घोघरा जलाशय से 290 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल द्वारा जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से असिंचित क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा के लिए मजरेघोघरा जलाशय स्वीकृत करनें की माॅग की गई थी। बैतूल विधायक की किसान हितैषी माॅग को गंभीरता से लेकर जल संसाधन मंत्री द्वारा उक्त जलाशय निर्माण की स्वीकृत देकर जलाशय निर्माण के लिए वार्षिक बजट में 8.34 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
केंद्रीय राज्य मंत्री के कार्यालय से जारी समाचार
बैतूल – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की सरकार में जनजातीय बाहुल्य जिले बैतूल के सांसद  दुर्गादास उइके को केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में सम्मिलित कर बैतूल को ऐतिहासिक उपलब्धि प्रदान की गई,और बैतूल के सांसद श्री दुर्गादास उइके इस उपलब्धि पर खरे उतरते भी नजर आ रहे है।
ज्ञात हो की विगत कई वर्षों से बैतूल जिले की जनता द्वारा विभिन्न जल परियोजनाओं की मांग की जा रही थी, अपने क्षेत्र की जनता की आवाज को श्री उइके ने पुरजोर तरीके से उठाकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट को इन मांगों से अवगत कराया था।
अब मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट द्वारा जल संसाधन विभाग के वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु सिंचाई के रकबे को बढ़ाने के उद्देश्य से 198.02 करोड़ की लागत से बनने वाली 11 जल परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है।
*यह 11 जल परियोजना जिनसे बढ़ेगा सिंचाई का रकबा*
रामघाटी सिंचाई परियोजना
लागत 116.00 करोड़ 
जिससे 3000 हेक्टेयर में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा,
कोयलारी टैंक (नहर रहित) परियोजना 
लागत 5.42 करोड़ 
जिससे 193 हेक्ट. क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा,
मजरीघोघरा टैंक (नहर रहित) परियोजना
लागत 8.34 करोड़
जिससे 299 हैक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा,
पारेगांव परियोजना 
लागत 9.53 करोड़
जिससे 280 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा,
जामगाव परियोजना 
लागत 5.71 करोड़
जिससे 170 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा,
राखीढाना परियोजना
लागत 14.98 करोड़
जिससे 400 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा,
जाम परियोजना 
लागत 5.81 करोड़ 
जिससे 159 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा,
भैसादंड परियोजना
लागत 10.69 करोड़
जिससे 314 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा
देवरी परियोजना
लागत 5.72 करोड़
जिससे 165 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा,
खुसरंगढाना परियोजना
लागत 10.14 करोड़ 
जिससे 298 हेक्ट. में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा,
चिल्हाटी परियोजना
लागत 5.68 करोड़ 
जिससे 175 हेक्ट में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने कहा की वह मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री से भेंट कर इन जल।परियोजनाओं को स्वीकृत कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे थे,
अब उनके प्रयासों से बैतूल जिले को 198.02 करोड़ की लागत से बनने वाली 11 जल परियोजनाओं की स्वीकृति इस वार्षिक बजट में मिली है जिससे 5444 हेक्ट क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा।
श्री उइके ने इन नवीन परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान करने पर मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button