Betul Mandi Bhav 12 July 2024 : आज 12 जुलाई 2024 के बैतूल मंडी भाव, 5 हजार बोरे रही उपज की आवक
Betul Mandi Bhav 12 July 2024 : Betul Mandi Bhav today 12 July 2024, 5 thousand sacks of produce arrived
Betul Mandi Bhav 12 July 2024 : शुक्रवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 12 जुलाई 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 5 हजार 649 बोरे रही। 3429 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1726 बोरे , मक्का की आवक 176 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 3429 बोरे आवक
कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को उपज की आवक में मामूली बढ़ोतरी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के आवक घटने लगी
मंडी में एक मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 7000 से लेकर 7700 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आने लगी है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 7900 के पार है।
