DTH Consumer TRAI News: करोड़ो डीटीएच उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, टीवी देखना होगा सस्ता, ट्राई ने लिया बड़ा फैसला
DTH Consumer TRAI News: Good news for crores of DTH consumers, watching TV will be cheaper, TRAI took a big decision
DTH Consumer TRAI News: देश के करोड़ डीटीएच उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। अब टीवी देखना सस्ता हो जाएगा। इस संबंध में ट्राई( TRAI) ने एक बड़ा फैसला लिया है। बढ़ती महंगाई के बीच पे टीवी डीटीएच उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है। अब रिचार्ज वाली DTH का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को नेटवर्क कैपेसिटी की फीस नहीं देनी होगी। दरअसल TRAI ने 2017 में लाए गए DTH के प्लान के ऑर्डर को खत्म कर दिया है। ट्राई द्वारा किए गए इस संशोधन के बाद उपभोक्ताओं को नेटवर्क कैपेसिटी का चार्ज नहीं देना होगा।यह किया गया संसोधन
जानकारी के अनुसार 200 चेनलों के लिए डीटीएच उपभोक्ताओं को 130 और 200 से अधिक चैनल लेने वाले उपभोक्ताओं को 160 रुपए NCF चार्ज देना पढ़ता है। अब इसे हटा दिया है। इसके हटाने के बाद उपभोक्ताओं को डीटीएच में रिचार्ज पर कम पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलावा अब डीटीएच ऑपरेटर के लिए एचडी (HD) और एसडी (SD) चैनल के बीच के अंतर को भी खत्म कर दिया है। ट्राई ने अपने आदेश में कहा है कि कैरिज शुल्क के उद्देश्य से इसके बीच के अंतर को हटा दिया है। प्रसार भारती फ्री डीटीएच प्लेटफार्म को भी अपग्रेड करने वाला है। ट्राई ने जो नए आदेश जारी कर बदलाव किया है। यह आदेश आगामी 90 दिन बाद लागू होंगे।

