Betul Water Crisis News: 8 महीने से पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्राम चिखलीमाल के ग्रामीण, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Betul Water Crisis News: Villagers of Chikhlimal village are facing water shortage for 8 months, women protested

Betul Water Crisis News: बैतूल विकासखंड प्रभातपट्टन के ग्राम पंचायत के चिखलीमाल के ग्रामीण पिछले 8 महीने से पानी की किल्लत से जूझ रहे है। सरपंच, सचिव द्वारा जल संकट को गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीण कई किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाने को मजबूर है। पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार सुबह खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव से तत्काल पानी की व्यवस्था करने या इस्तीफा देने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नलजल योजना है के तहत 1 किलोमीटर दूर टयूबवेल किया है। इस ट्यूबवेल के कनेक्शन को खेतों के बिजली सर्किट से जोड़ दिया है। खेतों के बिजली कनेक्शन से जोड़ने के कारण अधिकतर समय बिजली गुल रहती है, इसलिए गांव में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कई बार ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव से ग्रामीण क्षेत्र की बिजली से मोटर पंप जोड़ने की मांग की और पानी की किल्लत को दूर करने के लिए कहा गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहंी दिया। गांव में दो हैण्डपंप है, इन दोनों हैण्डपंपों में पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीण दूर दराज से पानी लाने को मजबूर हो गए है। ग्रामीणों का कहना है कि नलजल योजना का कनेक्शन बिजली विभाग ने काट दिया है। कनेक्शन भी नहीं जोड़ पाए है। गांव में पानी की बहुत किल्लत है। पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर प्रदर्शन किया। अभी बारिश के दिनों में भी ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गर्मी के दिनों में भी ग्रामीण पानी की समस्या से जूझते आए है।
इनका कहना…
नलजल योजना के कनेक्शन को खेतों की बिजली लाईन से जोड़ दिया है। लाईट नहीं होने से पानी सप्लाई बाधित हो रही है। जल्द ही कनेक्शन को ग्रामीण क्षेत्र से जोड़ा जाएगा और ग्रामीणों की समस्या को जल्द दूर करेंगे।
किशोरीलाल हरसुले, सचिव, ग्राम पंचायत, चिखलीमाल



