Betul The Collector Inspected: कृषि मंडी में अव्यवस्था देख नाराज हुए कलेक्टर, मंडी सचिव से बोले व्यवस्था नहीं सुधरी तो कर दूंगा सस्पेंड
Betul The Collector Inspected: The collector got angry after seeing the chaos in the agricultural market, told the market secretary that if the system does not improve, I will suspend him
Betul The Collector Inspected: बैतूल शनिवार को कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कृषि उपज मंडी बडोरा का औचक निरीक्षण किया। मंडी की अव्यवस्था देख कलेक्टर भड़ग गए। कलेक्टर ने मंडी सचिव को दो टूक शब्दों में कहा कि अगली बार निरीक्षण करने आऊंगा, अव्यवस्था मिली तो सीधे सस्पेंड कर दूंगा। कलेक्टर ने मंडी में अलग-अलग शेड में जाकर व्यवस्था को देखा। किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना। कुछ किसानों ने समय पर भुगतान नहीं होने की शिकायत की। कलेक्टर ने समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए। शनिवार दोपहर को कलेक्टर कृषि मंडी का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। कलेक्टर को अचानक मंडी में देख वहां कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को मंडी में कई जगह अव्यवस्था मिली इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और मंडी सचिव को तत्काल व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि मंडी में उपज लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होना चाहिए। किसानों की परेशानी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


