Betul Pangolin Today News: बैतूल में कुएं में मिला दुर्लभ वन्य प्राणी, रेस्क्यू कर वन विभाग के किया सुपुर्द
Betul Pangolin Today News: Rare wild animal found in a well in Betul, rescued and handed over to the forest department
Betul Pangolin Today News: पश्चिमी वन मंडल बैतूल क्षेत्र के खेड़ी सांवलीगढ़ रेंज के जंगल में बने खेत में एक दुर्लभ वन्य प्राणी मिला है। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से वन विभाग ने इस वन्य प्राणी को कुए से रेस्क्यू किया है। बताया जा रहा है कि किस लब्बू यादव ने सूचना दी थी कि कुए में एक वन्य प्राणी है। सूचना के आधार पर आईएफएस अक्षत जैन एसडीओ गौरव मिश्रा मौके पर पहुंचे और वन्य प्राणी को कुएं से बाहर निकाला गया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह दुर्लभ वन्यप्राणी पैंगोलिन है। यह वन्य प्राणी अधिकतर मंडला, बालाघाट ,सिवनी और छिंदवाड़ा जिले में देखने को मिलते हैं। मौके पर मौजूद पशु चिकित्सकों ने भी इसकी जांच की है। इसके पैंगोलिन को वन विभाग की टीम में जंगल में छोड़ दिया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह वन्य प्राणी अब धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पैंगोलिन साँप छिपकली की तरह दिखने वाला स्तनधारी जीव है। यह वन्य जीव शर्मीले प्रवृत्ति का है। यह जीव की धरती पर 60 मिलियन सालों से पाए जाते हैं। यह जीव चीटियां खाकर गुजारा करते हैं। इस वन्य पर की के शरीर के ऊपर कड़ी और सुनहरी बुरी स्केल्स पाई जाती है।



