Health News Today: ठंडे-गर्म मौसम से बिगड़ने लगी लोगों की सेहत, उल्टी-दस्त, बीपी, शूगर और पेट की समस्या के मरीज बढ़े

Health News Today: People's health started deteriorating due to cold and hot weather, patients of vomiting, diarrhea, BP, sugar and stomach problems increased

Health News Today: बैतूल मानसून ने दस्तक दे दी है। कभी बारिश तो कभी धूप, छांव बनी रहती। बारिश होने पर ठंडक और धूप निकलने पर गर्मी और उमस से लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी और ठंड के कारण लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। उल्टी दस्तक बैचेनी, बीपी, शूगर और पेट की समस्या हो रही है। प्रतिदिन जिला चिकित्सालय और निजी अस्पतालों में उपचार के लिए लोग पहुंच रहे है। डॉक्टर बीमारी का कारण मौसम में परिवर्तन होना बता रहे है। जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। कभी बारिश होती तो मौसम ठंडा हो जाता और धूप निकलती तो गर्मी से बैचेनी होने लगती है। रात का तापमान भी 24 डिग्री के करीब चल रहा है। बारिश के दिनों में रात के समय एहसास हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि धूप, छांव के कारण लोगों को कमजोरी, उल्टी, दस्त बैचेनी और पेट की समस्या होने लगी है। प्रतिदिन जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोग उपचार करवाने पहुंच रहे है। 
खानपान का रखना होगा ध्यान
डॉक्टरों की सलाह है कि बदलते मौसम में खानपान का ध्यान रखना जरूरी है। खानपान में जरा भी गड़बड़ी बरती गई तो सेहत बिगड़ने की संभावना ज्यादा बनी रहती है। शरीर में पानी की कमी के कारण डिहाईड्रेशन और पेट की समस्या होने लगती है। पेट में गैस बनना और बदहजमी के कारण लोगों की सेहत बिगड़ जाती। डॉक्टरों का कहना है कि बदलते मौसम में तेल से बने पदार्थ और बाहर का भोजन करने से हमेशा बचना चाहिए। मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव आने लगा है। कभी तापमान अधिक बढ़ जाता तो कभी तापमान में गिरावट आ जाती। मौसम के अनुसार शरीर में एकाएक बदलाव नहीं होता और सेहत बिगड़ जाती है। 

Related Articles

Back to top button