Betul Mandi Bhav 20 June 2024 : आज 20 जून 2024 के बैतूल मंडी भाव, जाने मूंग, सोयाबीन और गेहूं के रेट
Betul Mandi Bhav 20 June 2024 : Betul Mandi Bhav today 20 June 2024, know the rates of moong, soybean and wheat
Betul Mandi Bhav 20 June 2024 : गुरुवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 20 जून 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 7 हजार 460 बोरे रही। 4689 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 2099 बोरे , मक्का की आवक 194 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे अधिक आवक
कृषि उपज मंडी में मंगलवार को उपज की आवक में कमी आई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग उड़द की आवक होने लगी
मंडी में एक मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 7000 से लेकर 7800 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आने लगी है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 8000 के पार है।
