Gold- Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में बढोतरी, 90 हजार प्रतिकिलो के पर पहुंचे चांदी के रेट
Gold- Silver Price Today: Gold and silver prices increased, silver rates reached 90 thousand per kg

Gold- Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 20 जून 2024 दिन गुरुवार को सोने चांदी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। (Gold Silver Price) सोने की कीमत 72 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 90000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 72169 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 66107 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 54127 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 42219 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। गुरुवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 90050 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।

