Betul Crime News Today: कैफे संचालक से पचास हजार की ठगी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Betul Crime News Today: Cafe owner robbed of Rs 50,000, incident captured on CCTV camera

Betul Crime News Today: बैतूल जिले में ऑनलाइन ठगी की घटनाएं बढ़ते जा रही है। पुलिस ठगी करने वालों पर ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है जिससे ठगों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। ऑनलाइन ठगी का एक ऐसा ही मामला एक ओर सामने आया है। अज्ञात ठग ने कैफे संचालक के साथ पचास हजार रुपए की ठगी कर ली और ठग मौके से फरार हो गया। गंज स्थित रेन्बो कैफे संचालक दिपाशु जैन ने बताया कि बुधवार की शाम को एक अज्ञात व्यक्ति पैसे ट्रांसफर करने दुकान पर पहुंचा। उक्त व्यक्ति ने कहा कि मेरे पचास हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफार कर दो मैे तुम्हे नगद राशि देता हूं। रुपए ट्रांसफार करने के लिए उक्त व्यक्ति कुछ समय तक बैठा रहा और कहा कि मेरे पिताजी बैंक से नगद रुपए ला रहे हैं आप तब तक पचास हजार रुपए ट्रांसफर कर दो मैं यही बैठा हूं। जब रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर हुए तो ठग ने कहा कि वह बाजू में तेल और किराना दुकान से सामान खरीदना है। मैं सामान की लिस्ट सौंपकर आता हू। इतना कहकर ठग कैफे से रफूचक्कर हो गया। जब कैफे संचालक उक्त किराना दुकान पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति के बारे में जानकारी पूछी तो पता चला कि वह दुकान पहुंचा था लेकिन उसने कोई सामान नहीं लिया। ठग के जाने के बाद कोई भी व्यक्ति नगद पैसे लेकर कैफे पर नहीं पहुंचा। इस तरह से कैफे संचालक के साथ ऑनलाइन पचास हजार रुपए की धोखाधड़ी कर दी।
इस पूरे मामले की शिकायत गंज थाने में दर्ज की है। पुलिस से अज्ञात ठग के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। पीड़ित ने ठगी की शिकायत बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच गंज में भी शिकायत की लेकिन बैंककर्मियों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से मना करते हुए शिकायतकर्ता को वापस कर दिया। ठगी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति कैफे पर आया और कई देर तक बैठे रहा और ठगी करके चला गया।



