Betul Crime News Today: अंधेकत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, बेटी ने पति के साथ मिलकर की थी पिता की हत्या

Betul Crime News Today: Police revealed the blind murder, daughter along with her husband killed her father

Betul Crime News Today: मुलताई थाना क्षेत्र में एक ढाबा के पीछे बने बाथरूम में एक जली हुई लाश मिली थी। लाश की शिनाख्त होना तो दूर यह तक पता नहीं चल पा रहा था कि शव महिला का है या पुरूष का। इन सबके बावजूद पुलिस ने फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर न केवल सैकड़ों किलोमीटर दूर रहने वाले मृतक की पहचान कर ली, बल्कि इस पेचीदे मामले को भी सुलझा लिया है। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने बताया कि बैतूल जिले में मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम चिचंडा के निर्मल गुजरे के बंद पड़े क्रेजी फूड ढाबा के पास 15 फरवरी 2024 को ढाबे के पीछे बने बाथरूम के अंदर एक जली हुई लाश पड़ी हुई मिली थी। लाश इस कदर जली थी कि यह पहचान कर पाना भी मुश्किल था कि वह महिला है या पुरूष है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक का पीएम भोपाल पैनल से कराया गया। वहां से मृतक के संबंध में दो महत्वपूर्ण बातों की जानकारी मिली। एक तो उसकी उम्र 40 से 60 साल के बीच थी, वहीं उसके बालों की लंबाई 12 सेंटीमीटर तक थी।

वाहन नंबर से कातिलों तक पहुँची पुलिस

पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में वाहन के नंबर को ट्रेस किया यह वाहन किरण पत्नी पुरषोत्तम कावले निवासी ए-2 अष्टविनायक अपार्टमेंट वार्ड नंबर 11, जैन रिसोर्ट कॉलोनी, तहसील गोरेगांव जिला गोंदिया महाराष्ट्र के नाम रजिस्टर्ड था। इस पर टीम ने वाहन मालिक की जानकारी प्राप्त करने हेतु गोरेगांव जिला गोंदिया पहुँचकर आसपास के लोगों से वाहन मालिक के बारे में पूछताछ की।लोगों द्वारा बताया गया कि वाहन स्वामी किरण कावले का पति पुरषोत्तम कावले म्यूजिक टीचर था। वह बड़े बाल रखता था और बालों में ब्राउन कलर लगाता था। शराब पीने का आदी था। पुरषोत्तम कावले के परिजनों के संबंध में पूछताछ करने पर भाई दिलीप पिता नारायण कावले निवासी बजरंग चौक भण्डारा में रहना बताया।

बहन के घर थी मृतक की पत्नी

पुलिस ने बताया कि इसके अलावा मृतक की पत्नी किरण कावले अपनी बहन के घर ग्राम बाघबोड़ी जिला भंडारा में होने की जानकारी मिली। टीम ने भंडारा पहुंचकर पुरषोत्तम कावले के भाई दिलीप एवं पत्नी किरण कावले को मृतक का हुलिया, फोटोग्राफ्स एवं अंगूठी दिखाई। इस पर पत्नि किरण एवं भाई दिलीप ने उक्त मृतक पुरुषोत्तम कावले ही होना बताया।मृतक ने उन्हें फोन करके बताया था कि उसकी तबीयत खराब है। इस पर वह उन्हें देखने जाने वाली थी। यह देख उसकी बेटी मोनिका बोली कि तुम मत जाओ मैं और पति राहुल दोनों कार से चले जाते हैं और शाम करीब 6 बजे वे कार से गोरेगांव गए थे। वो दूसरे दिन सुबह करीब 5 बजे वापस काटोल आ गये थे।

इस तरह से दिया हत्या की घटना को अंजाम

पुलिस ने पूछताछ की तो मृतक की बेटी मोनिका बाड़बुदे और दामाद राहुल बाड़बुदे ने बताया कि वे रात लगभग 10.45 बजे गोरेगांव पंहुचे थे। मृतक पुरषोतम कावले अत्यधिक शराब के नशे में थे। उसके साथ बेटी मोनिका एवं दामाद राहुल बाड़बुदे का विवाद हुआ। जिस पर बेटी-दामाद ने मारपीट कर जान से खत्म कर दिया।इसके बाद मृतक के शव को कार की डिक्की में रखकर काटोल लेकर आए। दूसरे दिन नागपुर-बैतूल हाईवे पर क्रेजी फूड ढाबे के पीछे बने बाथरूम में मृतक पुरषोत्तम के शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। मृतक के नंबर पर अंतिम काल भी आरोपी राहुल का ही है।

Related Articles

Back to top button