Betul Lok Sabha Chunav2024 Exit Poll: एग्जिट पोल में बैतूल, हरदा- हरसूद में भाजपा की जीत तय लेकिन लग रहा तगड़ा झटका
Betul Lok Sabha Chunav2024 Exit Poll: In the exit poll, BJP's victory is certain in Betul, Harda-Harsud but a big shock is expected

Betul Lok Sabha Chunav2024 Exit Poll: लोकसभा चुनाव में बैतूल, हरदा-हरसूद सांसदीय क्षेत्र से भाजपा ने दुर्गादास उइके और कांग्रेस ने रामू टेकाम को चुनाव मैदान में उतारा है। इस बार लोकसभा चुनाव में 75.5 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान करने वालों में महिला मतदाता 453538 और पुरूष 475724 मतदाता शामिल है। पिछले वर्ष की तुलना में मतदान कम हुआ है। महिला मतदाताओं की संख्या भी कम है। लोकसभा चुनाव को लेकर ज्ञानवाणी न्यूज़ पोर्टल ने मीडिया एक्जिट पोल निकाला है। इस पोल में केवल मीडिया कर्मियों से चर्चा हुई है और उनका आकलन जाना है। बहुत से मीडिया कर्मियों ने अपना- अपना आकलन बताया है। मीडिया आकलन के एक्जिट पोल के आधार पर भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके जीत तो रहे है लेकिन भाजपा को बड़ा झटका लग रहा है। हमने एक्जिट पोल के लिए लगभग 40 मीडियाकर्मियों से चर्चा की है। इसमें से प्राय: सभी मीडिया कर्मियों ने भाजपा की जीत तय होना बताया है। 40 मीडिया कर्मियों में से 33 मीडिया कर्मियों ने बताया कि इस बार भाजपा प्रत्याशी श्री उइके को झटका लगने वाला है। इस बार जीत का अंतर लगभग 2 से ढाई लाख तक सिमटकर रह जायेगा। पीछे चुनाव की अपेक्षा कम ओट मिलेंगे। पिछले चुनाव में श्री उइके 3 लाख 60 हजार मतों से जीते थे। 7 मीडिया कर्मियों ने बताया कि श्री उइके इस वर्ष पिछला रिकार्ड तोड़ने वाले है। इस बार लगभग 4 लाख से जीतने का अनुमान लगाया है। इसमें एक दो का आकलन है कि इस बार भी पिछले चुनाव की तरह ही 3 लाख के आसपास मतों से जीतेंगे। रिकार्ड मतों से जितने का आकलन करने वाले मीडिया कर्मियों ने बताया कि वोट प्रतिशत भले कम हुआ है लेकिन मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मतदाताओं की संख्या के आधार पर आकलन किया जाता है ना की प्रतिशत के आधार पर। इसका भाजपा को फायदा मिलने की संभावना है। ज्यादातर मीडिया कर्मियों ने कहा कि भाजपा के वोट कम होने का कारण यह बताया कि भाजपा प्रत्याशी के प्रति लोगो मे नाराजगी देखी गई। श्री उइके से कई भाजपा कार्यकर्ता भी नाराज थे। नाराजगी का कारण सांसद की कोई बड़ी उपलब्धि नही है। जमीन स्तर पर लोगो से जुड़े नही रहे। भाजपा प्रत्याशी को केवल नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मिले हैं। यह केवल मीडिया कर्मियों की राय और आकलन है। 4 जून को नतीजे आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।



