Betul Power Cuts Today: शहर में 1 जून को इस क्षेत्र में रहेगी बिजली कटौती, गर्मी से होना पड़ेगा परेशान
Betul Power Cuts Today: There will be power cuts in this area of the city on June 1, people will have to suffer due to heat

Betul Power Cuts Today: मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर द्वारा 01 जून को 11 केव्ही कालापाठा फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। मेंटेनेंस कार्य के चलते शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कालापाठा फीडर के खंजनपुर, अर्जन नगर, टेलिफोन कॉलोनी, विकास नगर, कालापाठा, दुर्गा वार्ड, कत्तलढाना, सुयोग कॉलोनी, सरस्वती स्कूल, डिपो रोड आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
गर्मी से होना पड़ेगा परेशान
भीषण गर्मी के दौर में भी बिजली कटौती की जा रही है। कटौती के कारण जिलेवासी परेशान है। गांव से लेकर शहर तक बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। शनिवार को बिजली कटौती के कारण शहर के लोगों को परेशान होना पड़ेगा।



