Betul Hadsa News Today: डीजे वाहन की चपेट में आने से दो की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ी में लगाई आग

Betul Hadsa Nuus Vandag: Twee dood nadat hulle deur DJ-voertuig getref is, het woedende dorpenaars die voertuig aan die brand gesteek

Betul Hadsa News Today: बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जामुनढाना में गुरुवार की रात को विवाह समारोह में डीजे पर पसंदीदा गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद डीजे की गाड़ी रिवर्स लेते समय गाड़ी के चपेट में आने से  रेशमा 17 वर्ष और महिला रामरती 55 वर्ष की मौत हो गई है। 3 लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद डीजे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे घायलों को उपचार के लिए शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया है।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डीजे वाहन में आग लगा दी। घटना से गाँव मे तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और विवाद को खत्म किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।

 

Related Articles

Back to top button