Betul Madhyaan Bhojan News Today: बैतूल में छुट्टी के दिनों में बाट दिया मध्यान भोजन, जारी नोटिस में मिला चौकाने वाला जवाब
Betul Madhyaan Bhojan Nuus Vandag: Middagete versprei tydens vakansies in Betul, skokkende antwoord gevind in die kennisgewing wat uitgereik is

Betul Madhyaan Bhojan News Today: बैतूल गीष्मकालीन अवकाश होने के बावजूद शाला प्रभारियों ने अपनी शालाओं में मध्याह्न भोजन का वितरण करवा दिया। इस मामले में जिला पंचायत सीईओ ने शाला प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस के जवाब में शाला प्रभारियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भूलवश ऑनलाइन मध्याह्न भोजन देने की इंट्री होने की बात कही है। स्कूलों में वितरित होने वाले मध्याह्न भोजन की जानकारी पीए पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत एएमएस पोर्टल पर शाला प्रभारियों द्वारा दर्ज की जाती है। इस मध्याह्न भोजन वितरण में बैतूल में गड़बड़ी सामने आई है। अवकाश के दिनों में भी शाला प्रभारियों ने मध्याह्न भोजन वितरण करने की जानकारी पोर्टल पर अपडेट की है जो गलत है। इस मामले में सरकार ने नाराजगी भी जताई है। गलत रिपोर्टिंग करने वाले शाला प्रभारियों के विरूद्ध जिला पंचायत सीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किए। इसके जवाब में शाला प्रभारियों ने कहा कि भोजन का वितरण नहीं किया है। गलती से पोर्टल से पोर्टल पर इंट्री हो गई है। जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के नवल सिंह ढाना शीतलझिरी के प्राथमिक स्कूल और मुतलाई क्षेत्र के ग्राम लीदा के एकीकृत स्कूल के शाला प्रभारियों द्वारा छुट्टियों के दिनों में भी मध्याह्न भोजन वितरित किए जाने की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की है। कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद शिक्षकों ने अपनी गलती मानी और कहा कि ऑनलाइन इंट्री गलती से हो गई है। अब इसकी जानकारी जिला पंचायत बैतूल द्वारा शासन को भेजी गई, जिसमें बताया गया कि मध्याह्न भोजन का वितरण अवकाश के दिनों में नहीं हुआ है। शाला प्रभारियों ने गलती से ऑनलाइन इंट्री कर दी थी।



