Betul Road Accident Today: ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, एक दर्ज लोग घायल, 3 से 4 लोगों की हालत गंभीर
Betul Road Accident Today: Pickup full of villagers overturned, a dozen people injured, 3 to 4 people in critical condition

Betul Road Accident Today: बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पिकअप वाहन नियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम 5 बजे आमला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमदेही के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में रैय्यत बोदूड निवासी एक दर्जन ग्राम घायल हो गए है। 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।
पिकअप वाहन में कुल 20 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार ग्राम रैय्यत बोदूड निवासी ग्रामीण ग्राम लेमझिरी में शादी के बाद लड़की को लेने जा रहे थे तभी हादसा हो गया। घायलों का कहना ही कि मोड़ में गाड़ी चालक से वाहन नियंत्रित नही हो पाया और पलट गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।



