Betul Madhya Railway: चेकिंग के समय 2 हजार से अधिक ट्रेन यात्रियों को बिना टिकट के यात्रा करते पकड़ा

Betul Central Railway: During checking, more than 2 thousand train passengers were caught traveling without tickets

File photo

Betul Madhya Railway: नागपुर मंडल के विशेष चेकिंग अभियान के सकारात्मक परिणाम आए: 2000 से अधिक यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए।  मध्य रेल के नागपुर मंडल ने हाल ही में टिकट रहित, अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक बड़े पैमाने पर टिकट जाँच अभियान का समापन किया। 27अप्रैल  को चलाए गए इस अभियान में वैध टिकट के बिना यात्रा करने वाले या अनियमित यात्रा करते यात्रियों को लक्षित किया गया।

इस गहन अभियान के दौरान, बिना टिकट यात्रा करने या अनियमित यात्रा करते यात्रियों कों विभिन्न उल्लंघनों के लिए कुल 2217 यात्रियों को पकड़ा गया। इन धरपकड़ों के परिणामस्वरूप, कुल रु. 14,27,175 का जुर्माना वसूला गया।
नागपुर मंडल सभी यात्रियों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और रेल सेवाओं की अखंडता को बनाए रखने के लिए आवश्यक पहल है | इस हालिया ऑपरेशन की सफलता के मद्देनजर, नागपुर मंडल भविष्य में भी इसी तरह के अभियान जारी रखेगा । रेल अधिकारी यात्रा करने वाले लोगों से टिकटिंग नियमों का पालन करने और अनियमित यात्रा न करने की अपील करते हैं। ऐसा करके यात्री रेल प्रणाली के सुचारू संचालन में योगदान दे।

Related Articles

Back to top button