Betul Crime News Today: युवक का अद्र्धजला शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या कर जलाने की आशंका
Betul Crime News Today: Sensation spread after finding a half-burnt body of a youth, suspicion of murder and burning

Betul Crime News Today: बैतूल कोतवाली थाना के अंतर्गत एक युवक का खेत में अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया है। पुलिस ने युवक की हत्या कर जलाने की संभावना जताई है। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चूनालोमा के पास शनिवार की शाम को एक अज्ञात युवक का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जायजा लिया। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात लोगों द्वारा युवक की हत्या कर दी और शव को जला दिया। युवक का अधजला शव होने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष की बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवक की हत्या हुई या फिर और कोई घटना से मौत हुई है। आशंका यही है कि युवक की हत्या कर दी और शव को जला दिया। पुलिस का कहना है कि आसपास के गांव के लोगों को इस घटना के संबंध में सूचना दी है कि कोई युवक लापता तो नहीं है, इसकी थानों से भी जानकारी ली जा रही है। अधजला शव की शिनाख्त करने के लिए भी पुलिस को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल पुलिस ने मृतक का पंचनामा बनाकर घटना की जांच शुरू कर दी है।


