Betul Road Accident Today: दो बाईक की आपस में जबरदस्त टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
Betul Road Accident Today: Two bikes collide with each other, two youths die tragically, 2 seriously injured
Betul Road Accident Today: बैतूल जिले के शाहपुर क्षेत्र में एक शादी कार्यक्रम अटेंड करने के बाद ढाबे पर खाना खाकर घर लौट रहे दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा जाने से दो युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुहागपुर राणा में शादी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देने के बाद कुछ युवक ढाबे पर खाना खाने गए। ढाबे पर युवकों के द्वारा खाना खाकर मोटरसाइकिल से वापस घर जा रहे थे। घर जाते समय रात 1:30 बजे ग्राम पतवापुरा के पास आमने सामने 2 मोटरसाइकिल आपस मे टकरा गई। जिससे एक मोटरसाइकिल पर सवार अनुश पिता सुखलाल सिरसाम उम्र 18 वर्ष निवासी सोहागपुर ढाना, रोहन पिता मोतीलाल उम्र 26 वर्ष सोहागपुर ढाना की घटना स्थल पर मौत हो गई। हादसे में अन्य मोटरसाइकिल पर सवार गौतम एवं एक अन्य युवक घायल हो गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस एवं डायल 100 तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है।



