Chief Minister’s Tour Program: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल बैतूल आयेंगे, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
Chief Minister's Tour Program: Chief Minister Dr. Mohan Yadav will come to Betul tomorrow, will address the election meeting

Chief Minister’s Tour Program: बैतूल घोड़ाडोंगरी ब्लाक में यादव समाज के तगड़े वोट बैंक को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ने सोची समझी रणनीति के तहत रविवार को मलाजपुर में इसी समाज से जुड़े प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव की सभा कराने का निर्णय लिया है। पहले संभावना था कि पहले मुख्यमंत्री रविवार आएंगे, उनका कार्यक्रम तय हो चुका है। मुख्यमंत्री डॉ यादव सुबह 11 बजे मलाजपुर आकर आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन हेलीपेड बनाने के लिए शनिवार पूरे दिन तैयारी करते रहा। सभा स्थल के पास ही हेलीपेड निर्माण किया जा रहा है। लोकनिर्माण विभाग ने करीब दो दर्जन मजदूरों से आनन फानन में हेलीपेड बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। शाम तक हेलीपेड निर्माण होने की संभावना है। मंच के लिए भी बेरीकेटिंग और बांस की बल्लियां लगाई जा रही है। वीआईपी के आगमन के मद्देनजर शनिवार एसडीएम, तहसीलदार और अन्य अधिकारी फिर से मलाजपुर पहुंचे थे और सभा स्थल का निरीक्षण किया।




