MP weather Today news: मध्य प्रदेश के 3 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 31 जिलों में येलो अलर्ट जारी , बारिश के आसार

MP weather Today news: Orange alert for rain issued in 3 districts of Madhya Pradesh and yellow alert in 31 districts, chances of rain

Oplus_131072

MP weather Today news: वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ टूफ के रूप में उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर 70 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 28 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है। साथ ही एक अद्यतन पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में पूर्वी इरान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। वहीं माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर दक्षिणी छत्तीसगढ़ से लेकर तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और रयालसीमा होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक हवाओं में असत्तता (Wind Discontinuity) व्याप्त है। जिसके कारण मौसम में बदलाव आया है।

इन जिलों में होगी बारिश (MP weather Today news)
मौसम विभाग भोपाल में रविवार को जारी की गई एडवाइजरी 24 घंटे के दौरान सीधी, शहडोल, उमरिया और मेहर, भोपाल संभाग के जिलों में, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, गुना, अशोकनगर, अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर और छत्तरपुर   हरदा, खंडवा, छिंदवाड़ा और पांढुरना जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बैतूल, खरगौन और बड़वानी जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
आगामी 3 दिन तक बारिश के आसार (MP forecast Today)
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक आगामी तीन दिनों तक मध्य प्रदेश के कई जिलों में माध्यम से तेज बारिश की संभावना बनी है। 21, 22 और 23 अप्रैल को मौसम इसी तरह बना रहेगा और बारिश होने की संभावना है। अभी मौसम विभाग ने केवल 3 दिन का पूर्व अनुमान जारी किया है। 

Related Articles

Back to top button