Betul Mandi Bhav 20 April 2024: आज 20 अप्रैल 2024 के बैतूल मंडी भाव, जाने सप्ताह के आखरी दिन क्या रहे उपज के दाम

Betul Mandi Bhav 20 April 2024: Betul Mandi Bhav today 20 April 2024, know what were the prices of produce on the last day of the week

Betul Mandi Bhav 20 April 2024: शनिवार को मंडी में खरीदी हुई।  उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 20 अप्रैल 2024  को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक  13 हजार 17 बोरे रही। 9494 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 2154 बोरे , मक्का की आवक 937 बोरे रही।  इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।


कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे अधिक आवक

कृषि उपज मंडी में उपज में शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।

Related Articles

Back to top button