Weather Update Today: जाने इस वर्ष कैसी रहेगी मानसून की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
Weather Update Today: Know how the monsoon rain will be this year, Meteorological Department has released the forecast

Weather Update Today: भारतीय मौसम विभाग में सोमवार को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें दो दर्जन राज्यों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने जून माह से सितंबर माह तक मानसून ( mansun Barish update) सामान्य से बेहतर रहने की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक 104 से 110 फीसदी तक बारिश होगी। यह खरीब फसलों के हिसाब से बेहतर है। प्रतिवर्ष देखा जाता है कि भारत में 1 जून के आसपास केरल के रास्ते मानसून की एंट्री होती है। 4 महीने तक बारिश का दौर चलता है। पिछले साल मौसम विभाग ने 96% बारिश का अनुमान जताया था हालांकि अनुमान के मुताबिक दो प्रतिशत बारिश कम हो 94% बारिश हो पाई थी।
अगले 24 घंटे में इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल ने 15 अप्रैल 2024 जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम, सागर संभागों के जिलों में, भोपाल, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, खंडवा, इंदौर, रतलाम, शाजापुर, अगरमालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, मैहर और पांढुर्णा, विदिशा और अशोकनगर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावनाएं जताई है।



