Betul Bjp News Today: भाजपा कार्यकर्ता ने डीडी उइके को जमकर सुनाई खरी- खोटी, वीडियो से भाजपा में मची खलबली
Betul BJP News Today: BJP worker reprimanded DD Uike, video caused uproar in BJP
Betul Bjp News Today: भाजपा लोकसभा प्रत्याशी डीडी उइके से भाजपा के लोग ही नाराज दिख रहे है। दरअसल एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके को जमकर खरी खोटी सुना रहे है। इस भाजपा कार्यकर्ता के कड़े तेवर देखकर वहां बैठे हर कोई भाजपाई हैरान थे। जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके प्रचार प्रसार के लिए मुलताई क्षेत्र के ग्राम महतपुर पहुँचे थे।
यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों की बैठक हुई। वायरल वीडियो मैं इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता होशियार सिंह तुरिया इस बैठक में दुर्गादास उइके को जमकर खरी खोटी सुनाई है। दरअसल इस गांव में सांसद निधि से कोई भी काम पिछले कई वर्षों से नहीं हो पाया है। जिसके कारण नाराजगी सामने आई है। भाजपा नेता होशियार सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि वह सीधे नोटा की बटन दबाएंगे। सांसद के कामकाज को लेकर लोग नाराजगी जाता रहे हैं।




