Lok Sabha Elections 2024: बैतूल लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया स्थगित, आगामी दिनों में जारी होगी नई तिथि
Lok Sabha Elections 2024: Voting process for Betul Lok Sabha elections postponed, new date will be released in the coming days
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा निर्वाचन 2024 के अनुक्रम में संसदीय क्षेत्र बैतूल-29 के बसपा प्रत्याशी श्री अशोक भलावी का 9 अप्रैल 2024 को हृदयाघात से मृत्यु हो जाने के कारण 26 अप्रैल 2024 को होने वाले मतदान को आगामी आदेश दिनांक के लिए स्थगित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने इस आशय का आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दल बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्री भलावी की मृत्यु की पुष्टि के पश्चात लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 52 के प्रावधान के अनुसार 26 अप्रैल 2024 को होने वाले मतदान को स्थगित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग से समुचित निर्देश प्राप्त होने पर लोकसभा निर्वाचन क्रमांक 29 बैतूल की निर्वाचन प्रक्रिया की आगामी कार्रवाई से अवगत कराया जाएगा।
लोकसभा निर्वाचन 2024 अतर्गत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कमाक-29 बैतूल (अजजा) से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दल बहुजन समाज पार्टी के निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थी श्री अशोक मलाची निवासी गोन्ही मोहल्ला सोहागपुर तहसील व जिला बैतूल (म.प्र) की आज दिनाक 09.04 2024 को मृत्यु हा जाने से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 52 के प्रावधान अनुसार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमाक 29 बैतूल (अ.ज.जा.) के मतदान दिनांक 26.04.2024 को आगामी आदेश अथर्थात उस तारीख तक जो बाद में अधिसूचित की जाएगी, स्थगित किया जाता है।भारत निर्वाचन आयोग से समुचित निर्देश प्राप्त होने पर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमाक 29 बैतूल (अ.ज.जा.) की निर्वाचन प्रक्रिया की आगामी कार्यवाही से सूचित किया जोयेगा।




