Madhya Railway Nagpur: बिना बुकिंग के सामान परिवहन और बिना टिकट यात्रा करने वाले 42.26 लाख केस आये सामने, 300 करोड़ का जुर्माना वसूला

Madhya Railway Nagpur: 42.26 lakh cases of transporting goods without booking and travelling without ticket came to light, fine of Rs 300 crore collected

Madhya Railway Nagpur: बिना /अनुचित टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के कारण 42.26 लाख केस पकड़े गए जिनसे 300 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित कर मध्य रेल पहले स्थान पर है। बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने में मध्य रेल सभी क्षेत्रीय रेलवे में प्रथम स्थान पर निरंतर बना हुआ है। वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल 2023 से मार्च-2024) के दौरान, मध्य रेल ने बिना टिकट/अनियमित यात्रा और बिना बुक किए गए सामान के 46.26 लाख मामलों से राजस्व के रूप में 300 करोड़ रुपये की राशि दर्ज की।मध्य रेल ने राजस्व के मामले में इस वर्ष के लक्ष्य 265.97 करोड़ रुपये को 12.80% और 42.63 लाख मामलों में से 8.38% की वृद्धि संख्या के मामले में लक्ष्य को पार कर लिया है और इसी के साथ दर्ज मामलों और राजस्व के मामले में सभी क्षेत्रीय रेलों में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।

Aaj Ka Rashifal 7 April 2024 : आज यह राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, जाने आज का पंचांग और राशिफ़ल

मामलों की संख्या एवं अर्जित राजस्व का मंडलवार विवरण इस प्रकार है:

* मुंबई मंडल ने 20.56 लाख मामलों से 115.29 करोड़ रु.
* भुसावल मंडल में 8.34 लाख मामलों से 66.33 करोड़ रु.
* नागपुर मंडल 5.70 लाख मामलों से 34.52 करोड़ रुपये
* सोलापुर मंडल में 5.44 लाख मामलों से 34.74 करोड़ रु.
* पुणे मंडल 3.74 लाख मामलों से 28.15 करोड़ रुपये के साथ और
* मुख्यालय 2.47 लाख मामलों से 20.96 करोड़ रुपये के साथ

मध्य रेल को दो महिला वरिष्ठ टिकट परीक्षक सहित 22 टिकट चेकिंग स्टाफ होने का भी गौरव प्राप्त है, जिन्होंने टिकट चेकिंग आय के रूप में व्यक्तिगत रूप से 1 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया है। उनमें से शीर्ष तीन टिकट चेकिंग स्टाफ एवं दो महिला टिकट परीक्षक इस प्रकार हैं :
 सुनील नैनानी, चल टिकट निरीक्षक/मुंबई, 20,117 मामलों से रु 1.92 करोड़.के साथ
 श्री एम.एम. शिंदे, मुख्य टिकट निरीक्षक/मुंबई, 18,223 मामलों के साथ रु.1.59 करोड़
  धर्मेंद्र कुमार, चल टिकट निरीक्षक/मुंबई 17,641 मामलों से 1.52 करोड़ रुपये और
 श्रीमती रूपाली मालवे, महिला वरिष्ठ टिकट परीक्षक, पुणे ने 15,015 मामलों में रु 1.31 करोड़ और श्रीमती मनीषा छकने , महिला मुख्य टिकट परीक्षक, पुणे ने 13,004 मामलों में रु 1.21 करोड़ के साथ

मध्य रेल सभी वास्तविक रेल उपयोगकर्ताओं को आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए टिकट रहित और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए सभी मंडलों में उपनगरीय, मेल एक्सप्रेस, यात्री सेवाओं और विशेष ट्रेनों में गहन टिकट जांच करता है। वरिष्ठ अधिकारी बिना टिकट यात्रा और ऐसी अन्य अनियमितताओं के कारण होने वाले राजस्व नुकसान पर बारीकी से नजर रख रखतें हैं।
मध्य रेल यात्रियों से किसी भी असुविधा से बचने और सम्मानपूर्वक यात्रा करने के लिए उचित और वैध रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने की अपील करता है।

Related Articles

Back to top button