Betul Mandi Bhav 19 March 2024: आज 19 मार्च 2024 बैतूल मंडी भाव, 16 हजार बोरे रही उपज की आवक
Betul Mandi Bhav 19 March 2024: Today 19 March 2024 Betul Mandi Bhav, 16 thousand sacks of produce arrived
Betul Mandi Bhav 19 March 2024: मंगलवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 19 मार्च 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 16 हजार 292 बोरे रही। 9950 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 2655 बोरे , मक्का की आवक 3 हजार 72 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
- Mp Weather Update: मप्र के 4 जिलों में बारिश का रेड और 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बैतूल के मुलताई में गिरे ओले
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे अधिक आवक
कृषि उपज मंडी में उपज में सोमवार की अपेक्षा मंगलवार आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।

