Betul Road Accident: अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर,युवक की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस
Betul Road Accident: Unknown vehicle hits bike, young man dies, police busy investigating the accident
Betul Road Accident: बैतूल ग्राम गौंडीगौला के पास शनिवार की रात को एक अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दीवानचारसी हाल बैतूलबाजार निवासी पप्पू पिता झब्बा उईके (35) बाईक से कहीं जा रहा था। शनिवार की रात को अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी।
हादसे में युवक को गंभीर चोट आई। उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर यहां से नागपुर रेफर किया था। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।



